{"_id":"69d0e515353fb2ea27056d3d","slug":"video-adm-inspected-the-settlement-work-in-the-displaced-village-in-ramnagar-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: विस्थापित हुए गांव में बंदोबस्त के कार्य का एडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: विस्थापित हुए गांव में बंदोबस्त के कार्य का एडीएम ने किया निरीक्षण
गायत्री जोशी
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:46 PM IST
Link Copied
रामनगर के विस्थापित हुए नया लालढांग और नया झिरना क्षेत्र में बंदोबस्त कार्य किया जा रहा है। इस क्रम शुक्रवार को एडीएम शैलेंद्र नेगी ने मौके पर पहुंचकर बंदोबस्त के कार्य का निरीक्षण किया। वर्ष 1994 में रामनगर के ग्राम झिरना व लालढांग को विस्थापित कर काशीपुर मार्ग से लगे हुए वन भूमि में बसाया गया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश भूमि व्यवस्था अधिनियम 1901 की धारा 48 से धारा 60 के अंतर्गत वर्तमान में सर्वेक्षण प्रक्रिया व अभिलेख संक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही गतिमान है। इस क्रम में शुक्रवार को एडीएम शैलेंद्र नेगी ने बंदोबस्त विभाग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण कर बंदोबस्त कार्य की समीक्षा की। इस दौरान एडीएम ने बंदोबस्त विभाग के कार्मिकों को अभिलेख संक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सर्वेक्षण व अभिलेख संक्रिया में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार मनीषा मारकाना, अनिल कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, पंकज रावत,विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।