{"_id":"69d0d7ac16a644b4cb0c90bb","slug":"video-saharanpur-student-beaten-at-madrasa-both-accused-teachers-arrested-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मदरसे में छात्र को पीटा, आरोपी दोनों शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मदरसे में छात्र को पीटा, आरोपी दोनों शिक्षक गिरफ्तार
सहारनपुर जनपद के गंगोह मदरसे में एक छात्र की पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों जुनैद निवासी खानपुर गुर्जर व शोयब निवासी धलापड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना कुछ समय पूर्व की है, लेकिन हाल ही में वीडियो सामने आने के बाद मामला प्रकाश में आया। वायरल वीडियो में शिक्षक लगभग 12 वर्षीय छात्र को डंडे से पीटते दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसे पकड़कर खड़ा किए हुए है। दर्द से तड़फते हुए छात्र की चीख-पुकार के बावजूद दोनों की निर्ममता जारी रहती है, जो देखने वालों को विचलित कर रही है। इस मामले में कारी साजिद हसन निवासी गांव खानपुर गुर्जर ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि यह घटना मोहल्ला मोहम्मद गौरी स्थित मदरसा दारूल उलूम जकरिया की पाई गई है। दोनो आरोपी शिक्षकों गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।