{"_id":"69cfd8f91765a4015e03c70e","slug":"video-daughters-of-himachal-win-gold-medal-in-handball-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हिमाचल की बेटियों ने हैंडबाल में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हिमाचल की बेटियों ने हैंडबाल में जीता स्वर्ण पदक
पहाड़ की बेटियों ने उत्तर प्रदेश में हैंडबाल का खिताब जीत लिया है। पूरी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाली हिमाचल की टीम बेटियों की टीम ने फाइनल में भी दमखम दिखाया। मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम को 17-12 से हराकर राष्ट्रीय विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। उत्तर प्रदेश के बरेली में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम शुरू से ही हावी नजर आई। मजबूत डिफेंस, तेज आक्रमण और बेहतर तालमेल के दम पर टीम ने उत्तर प्रदेश को वापसी का मौका नहीं दिया। टीम की जीत में भावना, प्रियंका, नीतिका और अंजली ने 2-2 गोल कर अहम भूमिका निभाई। शालिनी, मिताली, गुलशन, जागृति, संजना, दीपा, मानसी, कृष्टि और पायल ने 1-1 गोल कर जीत को सुनिश्चित किया। गोलकीपर दीक्षा, कशिश और अनुपम ने भी शानदार बचाव करते हुए विपक्षी टीम के कई गोल रोके और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलब्धि पर एमेच्योर हैंडबाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप राणा, महासचिव क्रांति सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण दुबे और कोच स्नेहलता ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम वर्क का नतीजा है। इस जीत ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।