{"_id":"69cf7a060cee6b05680f0d39","slug":"video-research-and-startup-culture-growing-rapidly-in-india-youth-play-a-pivotal-role-prof-ajay-k-sood-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत में तेजी से बढ़ रहा शोध और स्टार्टअप कल्चर, युवाओं की अहम भूमिका: प्रो. अजय के. सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में तेजी से बढ़ रहा शोध और स्टार्टअप कल्चर, युवाओं की अहम भूमिका: प्रो. अजय के. सूद
गोयल एवं राजीब गोयल पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय के. सूद ने कहा कि भारत विज्ञान और शोध के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। देश में बड़ी संख्या में लोग पेटेंट करा रहे हैं और नए-नए शोध कार्य हो रहे हैं, जो भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बना रहे हैं।
अमर उजाला से बातचीत में प्रो. सूद ने बताया कि इस प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। आज युवा तेजी से आगे आ रहे हैं और नवाचार की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था और तकनीकी विकास को नई गति दे रहे हैं।
उन्होंने कहा की कि प्रधानमंत्री का भी विशेष जोर भारत को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बनाने पर है। इसी दिशा में सरकार लगातार नई योजनाएं और नीतियां लागू कर रही है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
प्रो. सूद ने कहा कि वैज्ञानिकों का शोध और नवाचार देश के भविष्य को नई दिशा दे रहा है और आने वाले समय में भारत इस क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनकर उभरेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।