फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mess Employees Union to intensify agitation amid exams

Kurukshetra News: मेस कर्मचारी संघ परीक्षाओं के बीच आंदोलन तेज करेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mess Employees Union to intensify agitation amid exams
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में मेस कल्याण कर्मचारी संघ ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यह आंदोलन 1 अगस्त से शुरू हो रही विद्यार्थियों की परीक्षाओं के दौरान होगा। संघ शनिवार को मुख्य वार्डन और अन्य वार्डनों के आवासों के बाहर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ का आरोप है कि चार दिन से जारी आंदोलन के बावजूद प्रशासन ने वार्ता की कोई पहल नहीं की है। संघ ने कहा कि यदि प्रदर्शन से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी एनआईटी और हॉस्टल प्रशासन की होगी। पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी आंदोलन नहीं करना चाहते थे। मांगों पर सुनवाई न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। संघ ने प्रशासन से जल्द वार्ता शुरू कर लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मेस कर्मचारियों को स्थायी करने का कोई प्रावधान नहीं : डॉ. दिलबाग
एनआईटी के प्रवक्ता डॉ. दिलबाग ने कहा कि एनआईटी अधिनियम में मेस कर्मचारियों को स्थायी करने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि संस्थान में कोऑपरेटिव मैस व्यवस्था है, जिसका संचालन विद्यार्थी करते हैं। डॉ. दिलबाग ने यह भी कहा कि कर्मचारियों से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित है। इसलिए इस विषय पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed