{"_id":"69cf782b51861433ec07b556","slug":"video-ayathhaya-ma-garama-bugdhhana-ka-satha-carama-raga-ka-maraja-ka-sakhaya-ma-taja-sa-ijafa-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में गर्मी बढ़ने के साथ चर्म रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में गर्मी बढ़ने के साथ चर्म रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा
अयोध्या में बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के साथ चर्म रोगों के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों खुजली, मुंहासे, दाद, फंगल इंफेक्शन और रूसी जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है।
जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी वर्मा ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव और तेज गर्मी के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ना आम बात है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में पसीना अधिक निकलने से त्वचा पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए साफ-सफाई और सावधानी बेहद जरूरी है।
डॉ. वर्मा ने सलाह दी कि लोग अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्के व सूती कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय छाता या कैप का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि हल्की खुजली होने पर एक से तीन दिन तक एंटी एलर्जी दवा ली जा सकती है, लेकिन समस्या बढ़ने या लगातार बने रहने पर तुरंत नजदीकी चर्म रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए, ताकि समय रहते सही उपचार किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।