{"_id":"69cf731db2f7865dc40318d1","slug":"video-bilaspur-speech-returns-to-innocent-child-from-delhi-at-baba-balaknaths-shrine-a-miracle-of-faith-in-shahtalai-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बाबा बालकनाथ के दर पर लौटी दिल्ली के मासूम की वाणी, शाहतलाई में आस्था का चमत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बाबा बालकनाथ के दर पर लौटी दिल्ली के मासूम की वाणी, शाहतलाई में आस्था का चमत्कार
उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में दिल्ली से आए एक तीन साल के बच्चे सिमरन, जो अब तक बोलने में असमर्थ था, ने बाबा की कृपा से बोलना शुरू कर दिया है। इस सुखद घटना को देख न केवल परिजन भावविभोर हो गए, बल्कि मंदिर परिसर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी सिमरन के परिजनों ने एक साल पहले बच्चे के न बोल पाने की समस्या को लेकर मंदिर में विशेष अरदास की थी। मंदिर के पुजारी पंडित सरवन ने बताया कि पिछले वर्ष सिमरन के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने बाबा बालकनाथ के चरणों में मन्नत मांगी थी। बाबा की असीम कृपा से एक वर्ष के भीतर ही बालक की वाणी लौट आई और वह अब स्पष्ट बोलने लगा है। शुक्रवार शाम जब सिमरन अपने पूरे परिवार के साथ शाहतलाई पहुंचा, तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। परिवार ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपनी मन्नत पूरी होने पर बाबा का शुक्रिया अदा किया। झंडूता उपमंडल स्थित शाहतलाई को बाबा बालकनाथ की तपोभूमि और कृपा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। परिवार ने भावुक होते हुए कहा कि बाबा ने उनकी सबसे बड़ी मनोकामना पूरी हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।