{"_id":"6a6ba74ad914a5f3150cd5a3","slug":"major-relief-for-kendriya-vidyalaya-ghumarwin-all-classes-will-now-be-held-on-a-single-campus-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164626-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं के केंद्रीय विद्यालय को बड़ी राहत, अब एक ही परिसर में लगेंगी सभी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं के केंद्रीय विद्यालय को बड़ी राहत, अब एक ही परिसर में लगेंगी सभी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या विद्यालय परिसर में होंगी सभी कक्षाएं संचालित, अगले सत्र से 11वीं-12वीं शुरू करने की तैयारी
13 वर्षों से मंदिर की सराय भवन से संचालित हो रहा केंद्रीय विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। विद्यालय की सभी कक्षाएं जल्द ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय, घुमारवीं परिसर से संचालित की जाएंगी। इससे वर्षों से चली आ रही व्यवस्थागत परेशानियों का समाधान होने की उम्मीद है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में पर्याप्त कमरे उपलब्ध हो गए और आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी हो गईं, तो अगले शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय विद्यालय में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। इससे घुमारवीं और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय की वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान केंद्रीय विद्यालय के भवन में दरारें आने के बाद उसे असुरक्षित घोषित किया गया था। इसके बाद विद्यालय की कुछ कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में स्थानांतरित कर दी गई थीं, जबकि शेष कक्षाएं पुराने भवन में ही संचालित होती रहीं। अलग-अलग परिसरों में कक्षाएं लगने से शिक्षकों के समन्वय, समयसारिणी और विद्यार्थियों के प्रबंधन में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
अब सभी कक्षाओं को एक ही परिसर में संचालित किए जाने की घोषणा से विद्यालय का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षकों व विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली भी सुगम होगी। करीब 13 वर्षों से केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं मंदिर की सराय स्थित भवन से संचालित हो रहा था। भवन में आई दरारों के कारण विद्यालय की नियमित व्यवस्था प्रभावित हुई थी। नई व्यवस्था लागू होने से न केवल संचालन में सुधार आएगा, बल्कि विद्यालय के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होने की उम्मीद है। क्षेत्र के अभिभावकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
कोट
केंद्रीय विद्यालय की सभी कक्षाओं को एक ही परिसर में संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। यदि पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो जाता है और सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं, तो अगले शैक्षणिक सत्र से 11वीं और 12वीं की कक्षाएं भी शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके।
-राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री, हिमाचल सरकार