{"_id":"69cf8075fa34c18cf4045bdf","slug":"video-bilaspur-relatives-demand-action-against-culprits-following-confirmation-of-exam-paper-tampering-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा के छात्रों और उनके परिजनों ने परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। स्कूल शिक्षा बोर्ड की फॉरेंसिक जांच में टेंपरिंग की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बिलासपुर परिधि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में छात्रों और उनके माता-पिता ने बताया कि परीक्षा केंद्र झंडूता में था। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं कुछ समय तक स्कूल में ही रहीं और बाद में बोर्ड को भेजी गईं। परिणाम घोषित होने पर विशेष रूप से ड्राइंग विषय में छात्रों को असामान्य रूप से कम अंक मिले, जिससे सभी हैरान रह गए। शिकायत के बाद बोर्ड की फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह सामने आया कि उत्तर पुस्तिकाओं में टेंपरिंग की गई थी। परिजनों का कहना है कि इस गड़बड़ी के कारण कई मेधावी छात्र मेरिट सूची से बाहर हो गए हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित हुई, वही एग्जामिनेशन कलेक्शन सेंटर भी बनाया गया था, जो नियमों के विपरीत है। छात्रों और उनके अभिभावकों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि इस मामले में लंबित कार्रवाई से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।