फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Retired employees of the Shri Naina Devi Temple Trust form an association; Raman becomes President.

Bilaspur News: श्री नयना देवी मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बनाया संघ, रमन बने प्रधान

Sat, 01 Aug 2026 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Retired employees of the Shri Naina Devi Temple Trust form an association; Raman becomes President.
मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी। स्
कर्मचारियों के हितों की रक्षा और लंबित मांगों के समाधान के लिए एकजुट होने का संकल्प
विज्ञापन

लेख राम कौंडल को मुख्य संरक्षक का सौंपा कार्यभार

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने हितों और लंबित मांगों को लेकर शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी संघ का गठन किया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. नरोत्तम दत्त शर्मा ने की। इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी और विधवा महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से रमन कुमार शर्मा को संघ का प्रधान चुना गया। महेंद्र सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान, सदाराम शर्मा को महासचिव, वीरेंद्र सिंह पठानिया को सह सचिव, कमल सिंह चंदेल को कोषाध्यक्ष, रामकृष्ण शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, रोशन लाल शर्मा को प्रेस सचिव तथा डॉ. नरोत्तम दत्त शर्मा को मुख्य परामर्शदाता बनाया गया। इसके अलावा लेख राम कौंडल को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में तुलसी राम संधु, जय सिंह ठाकुर, रामस्वरूप शर्मा, रत्नेश्वर झा, बचन लाल ठाकुर, आशा राम, अर्जुन सिंह ठाकुर, धर्मपाल शर्मा, रुक्मिणी देवी और विद्या देवी सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पेंशनर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों लेख राम कौंडल, चमन ठाकुर और विजय ठाकुर ने भी विचार रखे। चमन ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों को लगातार सरकार के समक्ष उठाया गया है, जिससे कर्मचारियों को लाखों रुपये का लाभ मिला है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संघ सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों और विधवा महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए संगठित रूप से कार्य करेगा। उनकी लंबित मांगों को संबंधित विभागों, जिला प्रशासन, मंदिर न्यास और राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लंबित मांगों को लेकर शीघ्र ही पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर से मुलाकात कर समाधान के लिए रणनीति बनाई जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि नवगठित संघ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, एकता और अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लेते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed