{"_id":"6a6e29e680e6497f8909ef81","slug":"barmana-panchayat-strict-regarding-safety-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164758-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुरक्षा को लेकर बरमाणा पंचायत सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुरक्षा को लेकर बरमाणा पंचायत सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के साथ मिलकर सड़क किनारे कारोबारियों के जांचे दस्तावेज
नियमों के तहत कारोबार करने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा ने पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज ने बरमाणा पुलिस के सहयोग से लोक निर्माण विभाग की सड़क लघट के समीप फूल और गमले बेचने वाले लोगों की जांच की।
पंचायत और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां व्यापार कर रहे लोगों से उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेज और व्यापार करने की अनुमति मांगी। इस दौरान संबंधित लोग आवश्यक पहचान पत्र और अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध दस्तावेजों और अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर व्यापार न करें। पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में रहने वाले लोगों और बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी होना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे किसी भी तरह की गतिविधि शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से अनुमति लेना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि पंचायत का उद्देश्य किसी के रोजगार को प्रभावित करना नहीं है, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा, व्यवस्था और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करवाना है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के साथ काम करना चाहता है, उसे नियमों के अनुसार व्यापार करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि कई बार बाहरी लोग बिना किसी पहचान के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधियां शुरू कर देते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं। ऐसे में पंचायत स्तर पर सतर्कता जरूरी है। पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज ने सहयोग के लिए बरमाणा पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि पंचायत और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही गांव और समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर इसी तरह सतर्कता बरती जाएगी।