{"_id":"6a6e2af2aa9f6d4b7b0ec388","slug":"drinking-water-crisis-in-kanaun-village-demand-raised-for-installing-borewells-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164752-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कनौण गांव में पेयजल संकट, बोरवेल लगाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कनौण गांव में पेयजल संकट, बोरवेल लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते धौन कोठी के पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौनकोठी पंचायत के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को सौंपा पत्र, बजट उपलब्ध करवाने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत धौनकोठी के तहत आने वाले कनौण गांव में पेयजल संकट को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। गांव में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत ने उपायुक्त बिलासपुर को मांग पत्र सौंपकर जल्द बोरवेल स्थापित करने की मांग की है। पंचायत ने इसके लिए जिला खनिज फाउंडेशन फंड से धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
ग्राम पंचायत धौनकोठी की ओर प्रधान सपना ठाकुर और उप प्रधान छोटा राम ने कि कनौण गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। गांव के प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी की उपलब्धता पहले की अपेक्षा कम हो गई है। इसका सबसे अधिक असर गर्मियों के मौसम में देखने को मिलता है, जब जलस्रोतों का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है और ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। बताया कि पेयजल की कमी के कारण गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूरदराज के स्थानों से पानी लाना पड़ता है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पानी जुटाने में काफी दिक्कतें पेश आती हैं। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि अस्थायी व्यवस्था से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। ऐसे में गांव में बोरवेल स्थापित किया जाना जरूरी है, जिससे ग्रामीणों को नियमित और पर्याप्त पेयजल सुविधा मिल सके। इसके लिए पंचायत ने डीएमएफ फंड से बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत प्रधान सपना ठाकुर और उपप्रधान छोटा राम ने बताया कि कनौण गांव की पेयजल समस्या को देखते हुए उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले में जल्द संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करेगा, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि गांव में बोरवेल स्थापित होने से आने वाले समय में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो पाएगा।