{"_id":"6a6e2a978575e6640e0b475e","slug":"drinking-water-pipeline-damaged-during-four-lane-construction-residents-deprived-of-water-for-a-week-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164754-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन निर्माण से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, हफ्ते से पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन निर्माण से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, हफ्ते से पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुखर क्षेत्र में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण कार्य के चलते ब्रह्मपुखर के समीप पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नियमित जलापूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
स्थानीय लोगों लेख राम, बाबू राम, धर्मपाल, गोपाल, संजय, ललित, विकास, बलदेव कुमार, कमलेश नड्डा, लाल चंद, प्रेम लाल, मुकेश नड्डा, कालू राम, चंगू राम, देश राज और शमशेर सिंह ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान मशीनों से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि उन्हें पेयजल के लिए निजी स्रोतों और दूरदराज के स्थानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित निर्माण कंपनी और प्रशासन से मांग की है कि पाइप लाइन की तत्काल मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में भी पेयजल के लिए परेशान होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता निशांत कपूर ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की पूरी जिम्मेदारी फोरलेन निर्माण कंपनी की है। कंपनी को ही पाइप लाइन की मरम्मत करनी होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी कंपनी पाइप लाइन को पूरी तरह दुरुस्त कर विभाग को सौंपेगी।