{"_id":"69cf85d07d7c8882d600d893","slug":"video-sirmour-team-from-japans-international-techno-center-company-inspects-medical-college-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: जापान की इंटरनेशनल टेक्नो सेंटर कंपनी की टीम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: जापान की इंटरनेशनल टेक्नो सेंटर कंपनी की टीम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:48 PM IST
Link Copied
लंबे समय से भवन और अत्याधुनिक सुविधाओं की कमी से जूझ रहे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में अब आधुनिक मशीनरी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जापान की इंटरनेशनल टेक्नो सेंटर कंपनी की टीम ने अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में स्थापित मशीनरी, वार्डों की स्थिति, उपचार व्यवस्था और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान कोटा युशीफूजी, मासायुकी गोगामी और कोजी ओकाई सहित विशेषज्ञों ने अस्पताल के महत्वपूर्ण हिस्सों का दौरा कर मौजूदा सुविधाओं का आकलन किया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से डॉ. रेशम, डॉ. वैद्य और डॉ. अमोद सिंह समेत विभिन्न विभागों के एचओडी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे और टीम को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। टीम ने अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे कक्षों के अलावा ब्लड बैंक, एनेस्थीसिया ओटी (नंबर एक से चार), पैथोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, सीसीयू, आईसीयू, इमरजेंसी ओटी, बाल वार्ड, लेबर रूम, डेंटल और गायनी ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जीव रसायन, फिजियोलॉजी ओपीडी कॉम्प्लेक्स, एमसीएच सेंटर, एनाटॉमी, फोरेंसिक, फार्मा और कम्यूनिटी मेडिसिन विभागों की भी स्थिति जांची गई। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने निरीक्षण की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम ने सभी विभागों का गहनता से निरीक्षण किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अस्पताल को आधुनिक मशीनरी और उपकरण मिलेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।