{"_id":"6a6cb5e59a275ca9e70d91da","slug":"video-sirmour-rain-wreaks-havoc-10-roads-closed-in-sirmour-kitchen-destroyed-by-falling-400-year-old-tree-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: बारिश बनी आफत: सिरमौर में 10 सड़कें बंद, 400 साल पुराना पेड़ गिरने से रसोई तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: बारिश बनी आफत: सिरमौर में 10 सड़कें बंद, 400 साल पुराना पेड़ गिरने से रसोई तबाह
जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन और सड़क नेटवर्क पर साफ दिखाई देने लगा है। भारी वर्षा के चलते शुक्रवार शाम तक सिरमौर में 10 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं। वहीं, नाहन उपमंडल की बनकला पंचायत के मालोंवाला टीब गांव में करीब 400 वर्ष पुराना विशाल पेड़ एक रसोई पर गिर गया। हादसे में रसोई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें बंधी कुछ बकरियों के मलबे में दबने की सूचना है। वहीं, लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक आकलन के अनुसार 57.40 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
जिला प्रशासन की शाम पांच बजे जारी आपदा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, बंद हुई सड़कों में संगड़ाह मंडल की तीन, राजगढ़ मंडल की तीन, पांवटा साहिब मंडल की दो, नाहन मंडल की एक तथा सराहां मंडल की एक सड़क शामिल है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनरी के साथ सड़कें बहाल करने में जुटी हुई हैं।
उधर, बनकला पंचायत के मालोंवाला टीब गांव में सुलेमान की रसोई पर करीब 400 वर्ष पुराना पेड़ गिर गया। रसोई में मुर्गों और बकरियों को भी रखा गया था। पेड़ गिरने से रसोई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कुछ बकरियां उसके नीचे दब गईं। वहीं, पास ही रहने वाले छुमन के मकान की चारदीवारी भी पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चेतना चौहान ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पशुपालक को करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। मामले की सूचना संबंधित वीआरओ को दे दी गई है, ताकि नुकसान का आकलन कर आगामी कार्रवाई की जा सके।
राहत की बात यह रही कि इस अवधि में जिले में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।