{"_id":"6a6c62d02841a630f508f04c","slug":"video-abvp-demand-sports-ground-msc-geology-government-college-nahan-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"ABVP Demand: नाहन कॉलेज में खेल मैदान की मांग तेज, एबीवीपी ने विधायक अजय सोलंकी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ABVP Demand: नाहन कॉलेज में खेल मैदान की मांग तेज, एबीवीपी ने विधायक अजय सोलंकी को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:24 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय नाहन में शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर विधायक अजय सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कॉलेज में खेल मैदान विकसित करने, एमएससी जियोलॉजी सहित अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसांटा, जान्वी ठाकुर और एबीवीपी के अन्य प्रतिनिधियों ने विधायक को बताया कि कॉलेज में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि एमएससी जियोलॉजी और अन्य स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू होने से सिरमौर जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों या राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
एबीवीपी ने बताया कि इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज परिसर में खेल मैदान की सुविधा विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मैदान के अभाव में विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों और नियमित अभ्यास के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिलते। इसके बावजूद कॉलेज के कई खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। यदि खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध होती है तो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को और बेहतर अवसर मिलेंगे।
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी और कहा कि इससे छात्र नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का मंच मिलेगा।
विधायक अजय सोलंकी ने विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए बताया कि महाविद्यालय में खेल मैदान विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसका बजट कॉलेज को जारी कर दिया गया है और जल्द ही मैदान का निर्माण कार्य शुरू होगा। साथ ही उन्होंने अन्य मांगों को भी सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।