{"_id":"6a6c8b922d47b0da58041bd9","slug":"video-nahan-roasted-corn-demand-haryana-punjab-street-vendors-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में महक रही पंजाब-हरियाणा के भुट्टों की खुशबू, रेहड़ी संचालकों की बढ़ी आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में महक रही पंजाब-हरियाणा के भुट्टों की खुशबू, रेहड़ी संचालकों की बढ़ी आमदनी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:18 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन में इन दिनों भुने हुए मक्के की खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। स्थानीय स्तर पर मक्की की फसल अभी तैयार नहीं हुई है, लेकिन हरियाणा और पंजाब की मंडियों से आने वाले भुट्टे शहर की रेहड़ियों तक पहुंच रहे हैं। बारिश और सुहावने मौसम के बीच भुट्टे की बढ़ती मांग से रेहड़ी संचालकों की आमदनी भी बढ़ रही है।
दिल्ली गेट पर भुट्टा बेचने वाले हीरा सिंह ने बताया कि वह मक्की की बोरियां सब्जी मंडी से खरीदकर लाते हैं। एक बोरी में करीब 60 से 70 भुट्टे होते हैं। मंडी से रेहड़ी तक लाने का परिवहन खर्च भी जुड़ जाता है, जिसके बाद आकार के अनुसार भुट्टों की छंटाई कर बिक्री की जाती है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल एक भुट्टा 20 रुपये में बेचा जा रहा है। अच्छी बिक्री के कारण वह प्रतिदिन दो बोरियां तक बेच लेते हैं। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में गर्मागर्म भुट्टे खाने के शौकीनों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे कारोबार अच्छा चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के मौसम में सड़क किनारे भुना हुआ भुट्टा स्वाद के साथ मौसम का आनंद भी बढ़ा देता है। वहीं रेहड़ी संचालकों के लिए यह मौसमी कारोबार परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण सहारा बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।