{"_id":"6a6b51e6b7aa45611b002063","slug":"registration-for-bharat-scouts-and-guides-open-until-today-nahan-news-c-177-1-ssml1028-184784-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के पंजीकरण आज तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के पंजीकरण आज तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और हाई स्कूलों को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स इकाई के तहत पंजीकृत कराने के लिए अब केवल एक दिन शेष रह गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को 31 जुलाई तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक राजेश चौहान ने बताया कि सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए कुल पंजीकरण शुल्क 680 रुपये तथा सरकारी हाई स्कूलों के लिए 580 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें स्कूल पंजीकरण, चार्टर फीस, व्यक्तिगत शुल्क और यूनिट पंजीकरण शुल्क शामिल हैं। यह शुल्क कम से कम 12 स्काउट्स या गाइड्स की एक यूनिट के लिए निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्कूल पंजीकरण और चार्टर फीस का भुगतान विद्यालय के स्काउट्स एंड गाइड्स फंड से किया जाएगा, जबकि स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और यूनिट लीडर (प्रधानाचार्य/मुख्य अध्यापक) की व्यक्तिगत फीस संबंधित व्यक्ति को स्वयं वहन करनी होगी।
विज्ञापन
निर्धारित शुल्क आरटीजीएस या एनईएफटी के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर-कम-डीडीएससी (एसईसी), नाहन के बैंक खाते में 31 जुलाई तक जमा कराना होगा। साथ ही फॉरवर्डिंग लेटर भेजते समय स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन के नाम का उल्लेख करना भी अनिवार्य रहेगा।