फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   90 fruit-bearing and shade-providing saplings planted in Chidawali.

Sirmour News: चिड़ावाली में 90 फलदार व छायादार पौधे रोपे

Thu, 30 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
90 fruit-bearing and shade-providing saplings planted in Chidawali.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण और गिरते जलस्तर को सुधारने के उद्देश्य से अंजुमन इस्लामिया नाहन ने चिड़ावाली क्षेत्र में दो दिवसीय विशेष पौधरोपण अभियान चलाया। संस्था ने पहले दिन श्रमदान कर क्षेत्र की सफाई की और दूसरे दिन करीब 90 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधे रोपे।
अभियान के पहले दिन सदस्यों ने जंगल में उगी कंटीली झाड़ियों और फैले कचरे को हटाकर भूमि को पौधारोपण के लिए तैयार किया। दूसरे दिन तैयार स्थल पर पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया के सदर गुल मन्नवर (बॉबी अहमद) ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने, ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान सलीम अहमद, मुबारक अली, इम्तियाज मिर्जा, शौकत अली, जावेद खान, मोबीन, इमरान खान, उस्मान, इकबाल, शम्मी, फिरोज खान, मोहम्मद रफी, नसीम, फजलु और अयूब खान सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सदस्यों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed