{"_id":"6a6b5f6d41753c2cf80c69e4","slug":"concern-expressed-over-roads-and-drinking-water-at-congress-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1028-184843-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कांग्रेस की बैठक में सड़कों और पेयजल पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कांग्रेस की बैठक में सड़कों और पेयजल पर जताई चिंता
विज्ञापन
खैरी और वासनी जोन की संयुक्त बैठक में जीआर मुसाफिर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्त शिक्षक पद भरने और बरसात से हुए नुकसान की भरपाई का उठा मुद्दा
जीआर मुसाफिर ने छात्र आंदोलन और अन्य मामलों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का किया आग्रह
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। कांग्रेस पार्टी के खैरी जोन एवं वासनी जोन की संयुक्त बैठक का आयोजन जोन अध्यक्ष रामलाल ठाकुर और भूपेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर एवं पच्छाद कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति, विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों के रिक्त पद शीघ्र भरने, पेयजल समस्याओं तथा बरसात के कारण हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। साथ ही लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
बैठक में जीआर मुसाफिर ने दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन और अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में सरकार के रवैये की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने लाठीचार्ज और पेलेट गन का सहारा लिया, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा की। उन्होंने नीट आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग की भी आलोचना की।
विज्ञापन
मुसाफिर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने संबंधित मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया तथा गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
बैठक में भीम सिंह चौहान, चंद्रमणी शर्मा, रणजीत सिंह, बागेश्वर दत्त शर्मा, धर्मेंद्र कंवर, नरेंद्र शर्मा, आशीष सिकटा, शीतल शर्मा, सुनील कुमार, दीपक तोमर, सज्जन सिंह, जगदीश कुमार, स्वर्ण ठाकुर, विमल ठाकुर, अनिल ठाकुर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।