{"_id":"6a6c5d7765261de2fd040b83","slug":"video-bharmour-mobile-shop-theft-cctv-caught-thieves-chamba-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Theft In Bharmour: भरमौर पुराने बस स्टैंड पर मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों के मोबाइल और नकदी लेकर फरार चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Theft In Bharmour: भरमौर पुराने बस स्टैंड पर मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों के मोबाइल और नकदी लेकर फरार चोर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:01 PM IST
Link Copied
भरमौर के पुराने बस स्टैंड में चोरों ने एक मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात 31 जुलाई की रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर हुई।
जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन तथा गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। सुबह जब दुकान मालिक को वारदात का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दुकान के अंदर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।
स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।