{"_id":"6a6c3980ad7dbd749608caab","slug":"himachal-state-teacher-award-2026-application-last-date-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Teacher Award 2026: प्रदेश के 25 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 8 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Teacher Award 2026: प्रदेश के 25 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 8 अगस्त तक करें आवेदन
Fri, 31 Jul 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/चंबा।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:28 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार 25 शिक्षकों, मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। नई चयन प्रक्रिया में नवाचार, सीखने के परिणाम, आईटी के उपयोग और शिक्षा सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी। पात्र शिक्षक 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि पुरस्कार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 25 शिक्षकों, मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों को इस वर्ष राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए हैं। पात्र शिक्षक 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पुरस्कार शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बार नई राज्य शिक्षक पुरस्कार योजना लागू की है। इसके तहत शिक्षकों के चयन में सीखने के परिणाम, नवाचार, स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग और शिक्षा सुधार में योगदान जैसे मानकों को अधिक महत्व दिया जाएगा। योजना के अनुसार इस वर्ष कुल 25 राज्य शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें 16 पुरस्कार सामान्य क्षेत्रों और नौ पुरस्कार जनजातीय एवं कठिन क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और विशेष उपलब्धियों के लिए छह विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के पास कम से कम पांच वर्ष का शिक्षण अनुभव होना आवश्यक है। मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों के लिए दो वर्ष का प्रशासनिक अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।
विज्ञापन
पिछले पांच वर्षों में किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई या दंड झेल चुके शिक्षक इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। शिक्षकों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में पात्रता की जांच होगी, दूसरे चरण में निर्धारित मानदंडों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और तीसरे चरण में प्रस्तुतीकरण तथा साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित ई-मेल आईडी पर भेजने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त निर्धारित की गई है। अधूरे अथवा निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।