{"_id":"6a6b8ae858b14b4f270b309b","slug":"high-stall-costs-and-the-impact-of-rain-business-is-failing-to-pick-up-momentum-chamba-news-c-88-1-ssml1007-191644-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महंगे स्टॉल और बारिश की मार, कारोबार नहीं पकड़ रहा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महंगे स्टॉल और बारिश की मार, कारोबार नहीं पकड़ रहा रफ्तार
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले के दौरान खरीदारी करने में जुटे लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद लेकर पहुंचे व्यापारियों को शुरुआती दिनों में ही निराशा का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर स्टॉलों के किराये में पिछले वर्ष की तुलना में करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी ओर बिक्री उम्मीद के अनुरूप नहीं हो रही है। इससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि स्टॉल शुल्क बढ़ने से उनकी लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे में यदि कारोबार नहीं चला तो खर्च निकालना भी मुश्किल होगा। लगातार हो रही बारिश ने भी व्यापार पर प्रतिकूल असर डाला है। खराब मौसम के कारण मेले में आने वाले लोगों की संख्या कम रही, जिससे खरीदारी प्रभावित हुई है। दुकानदारों का कहना है कि मिंजर मेला हमेशा से उनके लिए अच्छे कारोबार का बड़ा अवसर रहा है लेकिन इस बार शुरुआती दिनों की स्थिति उत्साहजनक नहीं है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि सप्ताहांत और मेले के आगामी दिनों में मौसम साफ रहने पर भीड़ बढ़ेगी और कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। फिलहाल, व्यापारी बेहतर बिक्री की आस लगाए हुए हैं, ताकि बढ़े हुए खर्च की भरपाई हो सके।
- मिंजर मेले को लेकर हर साल स्टॉल लगाते हैं लेकिन इस बार शुरुआती दौर में कारोबार बेहद धीमा है। मेला शुरू हुए पांच दिन हो चुके है। -इरशाद, कारोबारी, उत्तर प्रदेश
- मेले को लेकर चौगान में अस्थायी स्टॉल लगे हैं लेकिन इस बार स्टॉल काफी महंगे उपलब्ध हुए हैं। अब डर है कि कहीं लाभ के चक्कर में नुकसान न हो जाए। -सोहन लाल, कारोबारी, दिल्ली
विज्ञापन
- मिंजर मेले के दौरान बारिश का दौर भी जारी है। बारिश के कारण कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। मेले के लिए प्रशासन ने नौ अगस्त तक का समय दिया है। -करनैल सिंह, पंजाब
- अब मेले के आखिरी दिनों में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। पहले पांच दिन में तो ग्राहक आए लेकिन खरीदारी नहीं कर रहे हैं। इससे कारोबार मंद चला है। नजीर, कारोबारी हरियाणा