फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drain water level rises; children returning from school forced to wait.

Chamba News: नाले का जलस्तर बढ़ा, स्कूल से लौट रहे बच्चों को करना पड़ा इंतजार

Fri, 31 Jul 2026 10:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
Drain water level rises; children returning from school forced to wait.
चंबा में भरमौर की तुंद्राह पंचायत का वन्नी नाला।संवाद
भरमौर (चंबा)। उपमंडल की तुंद्राह पंचायत में वीरवार दोपहर बाद हुई बारिश के कारण बन्नी नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से मांदा स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे करीब 12 बच्चों को काफी देर तक नाला पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

नाले पर आवागमन के लिए लकड़ी की पुली डाली गई है, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण बच्चे पुली पार करने का साहस नहीं जुटा पाए। बढ़ते पानी को देखकर बच्चे घबरा गए और सुरक्षित स्थान पर रुककर जलस्तर कम होने का इंतजार करते रहे। पानी का बहाव कम होने के बाद ही सभी बच्चे सुरक्षित अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। तुंद्राह पंचायत के प्रधान पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद हुई बारिश के चलते बन्नी नाले का जलस्तर बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं। किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में बन्नी नाले पर सुरक्षित एवं स्थायी पुल निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed