{"_id":"6a6c651570bd0946760c72ce","slug":"video-video-thavanaparava-gava-ma-pajara-ma-katha-haii-matha-tathaaa-garamanae-na-l-rahata-ka-sasa-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: देवनपुरवा गांव में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: देवनपुरवा गांव में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत देवनपुरवा गांव में कई दिनों से दहशत का कारण बनी मादा तेंदुआ शुक्रवार तड़के वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अनुसार, तेंदुए की उम्र करीब दो से तीन वर्ष है और स्वास्थ्य परीक्षण में वह पूरी तरह स्वस्थ मिली है।
देवनपुरवा गांव के आसपास पिछले कई दिनों से तेंदुए की लगातार चहलकदमी देखी जा रही थी। इस दौरान उसने कई बकरियों और मवेशियों का शिकार किया था। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल था और लोगों ने खेतों व जंगल की ओर अकेले जाना भी कम कर दिया था। मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था।
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मादा तेंदुआ शिकार के लालच में पिंजरे के भीतर पहुंची और कैद हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सतर्कता के साथ रेस्क्यू की कार्रवाई पूरी की। पशु चिकित्सक ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें वह स्वस्थ पाई गई।
कतर्नियाघाट के डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मादा तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास न जाने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।