फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks farmer; villagers save his life.

Bahraich News: किसान पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

Fri, 31 Jul 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer; villagers save his life.
पवानीगौढ़ी में तेंदुए के हमले में घायल पुजारी।
मिहींपुरवा। मोतीपुर वन रेंज के परवानीगौढ़ी गांव में बृहस्पतिवार सुबह फसल की निगरानी करने गए किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास काम कर रहे किसान हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ भाग निकला। हमले में घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


परवानीगौढ़ी गांव निवासी पुजारी (48) बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में फसल देखने गए थे। वह खेत के पास पहुंचते तो झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। वह शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गए। इस दौरान तेंदुए ने उनके दोनों हाथों पर पंजे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

पुजारी के मदद मांगने पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर हांका लगाते हुए खेत की ओर दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ देख तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद पुजारी को मोतीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह वनकर्मियों के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने घायल किसान से घटना की जानकारी ली और तत्काल एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों और जंगल से सटे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परवानीगौढ़ी गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे खेतों में फसल की रखवाली और निगरानी करना लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने, गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

बहराइच में हाल ही में हुए तेंदुए के हमले
18 जुलाई, 2026: मुर्तिहा के ककरहा रेंज अंतर्गत लोधन पुरवा गांव घर के बरामदे में सो रहे श्रीराम यादव पर तेंदुए ने हमला किया, मौत।
13 जुलाई, 2026: जिले में तेंदुए ने अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

26 जून, 2026: रामगांव थाना के हमीरपुर खैरटिया गांव में केले के खेत में काम कर रहीं सालामुन पर तेंदुए ने हमला किया। महिला को बचाने पहुंचे वन विभाग के वाचर समेत आठ लोग घायल हुए।
23 मई, 2026: कतर्नियाघाट क्षेत्र में घास काटने गई 14 वर्षीय किशोरी पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल।

21 मई, 2026: पंडित पुरवा गांव में खेत में काम कर रहे दंपती रामवती और रामेश्वर पर तेंदुए का हमला, दोनों ने संघर्ष कर अपनी जान बचाई।
9 जुलाई, 2025: कतर्नियाघाट में चारपाई पर सो रहे युवक पर तेंदुए ने हमला किया।


तेंदुए के हमले से बचने के उपाय

सुबह-शाम और रात के समय अकेले जंगल या खेत की ओर न जाएं।
झाड़ियों वाले क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें।

छोटे बच्चों को घर के बाहर अकेला न छोड़ें और उन पर लगातार नजर रखें।
खेतों में काम करते समय समूह में जाएं तथा टॉर्च और डंडा साथ रखें।

तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें।
घर के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें और रात में दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें।

पालतू पशुओं को खुले में न बांधें, उन्हें सुरक्षित बाड़े में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed