{"_id":"6a6b9a6909a4b00a1e0215d7","slug":"langur-attacks-seven-people-one-seriously-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-154173-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सात लोगों पर लंगूर का हमला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सात लोगों पर लंगूर का हमला, एक गंभीर
विज्ञापन
रिसिया के भैसाही गांव में बाइक सवार पर हमला करता लंगूर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसिया। तराई के रिसिया इलाके में बृहस्पतिवार को एक लंगूर ने अलग-अलग स्थानों पर सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमलावर लंगूर बीते तीन दिनों में 16 लोगों को जख्मी कर चुका है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ग्राम भैंसाही निवासी अमित वर्मा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। वह मुख्य मार्ग के किनारे से गुजर रहे थे, तभी पास के बाग से निकलकर लंगूर ने उन पर हमला कर दिया। अमित के शोर मचाने पर आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन लंगूर ने कुंवारे, भुजई, आशीष, प्रभुनाथ और भोला पर भी झपट्टा मार दिया। हमले में सभी लोग घायल हुए। ग्रामीणों ने लंगूर को खदेड़ा तो वह पास के एक ईंट-भट्ठे की ओर भाग गया। वहां उसने भट्ठे के मुनीम मयाराम पर भी हमला कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, रिसिया-कटिलिया मार्ग पर भी लंगूर पिछले दो दिनों से साइकिल और मोटरसाइकिल सवारों को निशाना बना रहा है। अब तक 16 लोगों के घायल होने की बात ग्रामीण बता रहे हैं। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देश पर वन दारोगा शिवम पांडेय, वाचर रामसागर और शमीम की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ लंगूर को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह टीम की पकड़ में नहीं आया। वन दारोगा शिवम पांडेय ने बताया कि लंगूर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।