{"_id":"6a6c62c7b6655340b00b3aa9","slug":"video-bharwain-school-one-day-nss-camp-una-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: भरवाईं स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: भरवाईं स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:24 PM IST
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रवक्ता (गणित) सुनील कुमार तथा प्रवक्ता (जीव विज्ञान) सुरेश कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और भवन के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और समाजसेवा का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर का पूरा लाभ उठाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।
उन्होंने स्वयंसेवियों को समाजसेवा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवी को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और स्वयं भी नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।
प्रधानाचार्य ने बताया कि शिविर में 60 स्वयंसेवियों ने भाग लिया, जो विद्यार्थियों की एनएसएस के प्रति रुचि, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।