{"_id":"6a6c9be2bd49c8c64b05844a","slug":"video-una-bjp-reaction-on-damage-of-development-work-plaques-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una BJP: विकास पट्टिकाएं तोड़ने पर भाजपा का हमला, बोली- जनता सब देख रही है, लोकतांत्रिक तरीके से देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una BJP: विकास पट्टिकाएं तोड़ने पर भाजपा का हमला, बोली- जनता सब देख रही है, लोकतांत्रिक तरीके से देगी जवाब
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:28 PM IST
Link Copied
विकास कार्यों से जुड़ी शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेताओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं जनभावनाओं के खिलाफ हैं और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता के हित में विकास कार्य करवाना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। विकास कार्यों की पहचान को मिटाने का प्रयास करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अपने कार्यकाल में अपेक्षित विकास कार्य नहीं करवा पाए, वे अब भाजपा सरकार के समय हुए कार्यों की गवाही देने वाली पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाकर अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।
भाजपा ने कहा कि शिलान्यास या उद्घाटन पट्टिकाओं को तोड़ा जा सकता है, लेकिन विकास कार्यों की सच्चाई, उनसे मिलने वाले लाभ और जनता का विश्वास कभी नहीं तोड़ा जा सकता। प्रदेश की जनता यह देख रही है कि कौन विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहा है और कौन राजनीतिक दुर्भावना के चलते सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन विकास कार्यों को राजनीति का शिकार बनाना सही नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ऐसे कृत्यों का समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।