{"_id":"6a6c7b6aac1692b8a30d5f1d","slug":"video-chintpurni-temple-sugam-darshan-pass-investigation-adc-una-inspection-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सुगम दर्शन पास मामले की जांच तेज, एडीसी ऊना ने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सुगम दर्शन पास मामले की जांच तेज, एडीसी ऊना ने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर परखी व्यवस्था
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:09 PM IST
Link Copied
श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पास व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। उपायुक्त ऊना के निर्देशों के बाद अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल ने शुक्रवार को मंदिर पहुंचकर मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुगम दर्शन पास जारी करने की प्रक्रिया, संबंधित रिकॉर्ड और श्रद्धालुओं को जारी किए गए पासों का सत्यापन किया।
एडीसी ने मंदिर परिसर में लिफ्ट के समीप संचालित सुगम दर्शन पास काउंटर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पास जारी करने की प्रक्रिया का चरणबद्ध तरीके से जायजा लिया और उपलब्ध दस्तावेजों व रिकॉर्ड की भी समीक्षा की। साथ ही यह भी देखा कि श्रद्धालुओं को किस प्रक्रिया के तहत सुगम दर्शन पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एडीसी ईशांत जसवाल ने बताया कि सुगम दर्शन पास व्यवस्था में सामने आई संभावित अनियमितताओं और कथित फर्जी पास बनाए जाने के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों, दस्तावेजों और रिकॉर्ड के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त ऊना को सौंपी जाएगी। इसके बाद प्रशासन नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी तथा मंदिर प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने जांच टीम को आवश्यक जानकारी और रिकॉर्ड उपलब्ध कराए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।