{"_id":"6a6c898cb0b37af54f0bdcfe","slug":"video-una-police-seize-162-kg-bhukki-two-punjab-smugglers-arrested-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऊना में 162 किलो भुक्की के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, आधी रात नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऊना में 162 किलो भुक्की के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, आधी रात नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:09 PM IST
जिला ऊना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मैहतपुर थाना क्षेत्र में 162 किलो 640 ग्राम भुक्की (डोडा चूरा पोस्त) बरामद कर पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 30-31 जुलाई की मध्यरात्रि को ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ वाहन भी जब्त कर लिया है। मामले में पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि नशे के खिलाफ ऊना पुलिस का अभियान लगातार जारी है और किसी भी कीमत पर नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि 30-31 जुलाई की रात करीब 12:10 बजे मैहतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार अपनी टीम के साथ फतेहपुर मंदिर के पास ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान ऊना की ओर से आ रहे एक टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन को जांच के लिए रोका गया।
वाहन में सवार दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के पिछले हिस्से में रखे आठ बोरों से भुक्की बरामद हुई। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 162 किलो 640 ग्राम भुक्की पाई गई। पुलिस ने नशीले पदार्थ और वाहन को कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोगा सिंह (41) निवासी दिनोवाल खुर्द तथा हरप्रीत सिंह (28) निवासी गांव पंडोरी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
एसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ऊना पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।