बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bharwain school one day nss camp una

Una: भरवाईं स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:24 PM IST
bharwain school one day nss camp una
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रवक्ता (गणित) सुनील कुमार तथा प्रवक्ता (जीव विज्ञान) सुरेश कुमारी के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और भवन के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और समाजसेवा का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर का पूरा लाभ उठाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाजसेवा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवी को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और स्वयं भी नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिविर में 60 स्वयंसेवियों ने भाग लिया, जो विद्यार्थियों की एनएसएस के प्रति रुचि, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जीरा पुलिस ने नाबालिग बच्चे को परिजनों से मिलाया

राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू, कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की संभावना

31 Jul 2026

Barwani News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, 11 घंटे तक चला धरना

31 Jul 2026

Rajasthan: CM भजनलाल ने की PM मोदी की सराहना, बोले- संत रविदास का संदेश घर-घर पहुंचाया

31 Jul 2026

Chhattisgarh News: लगातार बारिश से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, जरूरत पड़ने पर छोड़ेंगे 20 हजार क्यूसेक पानी

31 Jul 2026
विज्ञापन

Baran News: वृद्धा के सिर पर जानलेवा हमला, आधा किलो चांदी के कड़े और सोने का ताबीज लूटकर फरार हुआ बदमाश

31 Jul 2026

Ujjain: भांग के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड-चंद्रमा, बेलपत्र और डमरू के साथ खुला तीसरा नेत्र

31 Jul 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: करोड़ों की लागत से लगे स्ट्रीट पोल जर्जर, बत्ती भी नहीं जल रही

31 Jul 2026

जाल बिछाकर ठगी करने वाला पीडीडीयू नगर में गिरफ्तार, VIDEO

31 Jul 2026

25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार, आठ माह से चल रहा था फरार; VIDEO

31 Jul 2026

जमीन विवाद में सड़क पर उतरे किसान, बांस-बल्ली बांध चार घंटे तक लगाया जाम, VIDEO

31 Jul 2026

मां विंध्यवासिनी परिसर में भिड़े पंडा, VIDEO

31 Jul 2026

अंबेडकरनगर: सगी बहनों के धर्मांतरण और शरण देने वाले आरोपी का मकान ध्वस्त

31 Jul 2026

Haridwar: कावड़ यात्रा की पहली रात धर्मनगरी में उमड़ी भोले के भक्तों भारी भीड़

30 Jul 2026

7.06 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण, डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

30 Jul 2026

VIDEO गंगा एक्सप्रेसवे पर सपा नेताओं से मिले अखिलेश यादव बूथ मजबूत करने के दिए निर्देश

30 Jul 2026

कानपुर: कोयला लदी डीसीएम में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

30 Jul 2026

Meerut: घर पर बिना बताए हरिद्वार गए दसवीं के छह छात्र, पुलिस ने किए बरामद

30 Jul 2026

Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित

30 Jul 2026

Meerut: कांवड़ शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना

30 Jul 2026

Meerut: हापुड़ अड्डे पर लगा भीषण जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन, हलकान हुए लोग

30 Jul 2026

नोएडा के आर्य नगर मार्केट में व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें, चोरी और जलभराव से व्यापार ठप

30 Jul 2026

सावन माह के पहले दिन बिठूर के पत्थर घाट स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

30 Jul 2026

कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट पर गिर रहा नाले का पानी, श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़

30 Jul 2026

कानपुर: बिठूर घाट पर टूटे पड़े महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष, सावन में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

30 Jul 2026

कानपुर: पांडु नगर में फूटा पानी का फव्वारा, सड़क बनी तालाब

30 Jul 2026

अखिलेश ने पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा

30 Jul 2026

Indore News: इंदौर में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा, कांग्रेस अध्यक्ष को थाने बुलाने पर गरमाया माहौल

30 Jul 2026

सपा की महिला जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल लगाया आरोप, VIDEO

30 Jul 2026

Shahjahanpur: पुवायां में हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, सड़क पर किया प्रदर्शन

30 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed