{"_id":"6a6c60d79cc6b6c1a90d6d05","slug":"video-video-2027-ka-tayara-ma-jata-sapa-karayalya-ka-bhara-lga-pasatara-ma-janata-ka-bharasa-ka-chhava-ka-sathasha-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 2027 की तैयारी में जुटी सपा, कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में ‘जनता के भरोसे की छांव’ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 2027 की तैयारी में जुटी सपा, कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में ‘जनता के भरोसे की छांव’ का संदेश
लखनऊ में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की झलक अब राजनीतिक दलों के कार्यालयों के बाहर भी नजर आने लगी है। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टरों में पार्टी के आगामी चुनावी संदेश को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। एक पोस्टर में लिखा है कि ‘समाजवादी 27 में आ रही है और जनता के लिए छांव का काम करेगी।’
एक अन्य पोस्टर में चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी और गुप्त दान की चोरी को लेकर संदेश दिया गया है। पोस्टर में भगवान श्रीराम की तस्वीर के साथ अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीर भी लगाई गई है। वहीं दूसरे पोस्टर में अखिलेश यादव और डिंपल यादव छाता लिए नजर आ रहे हैं। पृष्ठभूमि में संसद भवन की तस्वीर है और स्लोगन लिखा है—‘छत नहीं, जनता के भरोसे की छांव है।’
राजनीतिक गतिविधियों के बीच पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए इन पोस्टरों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंदेश और प्रचार की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।