बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Women climbed a water tank over the water supply issue; administration officials are at the scene.

Tikamgarh News: लाखों की टंकी बनी शोपीस, जल संकट से परेशान महिलाओं का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन; देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 02:44 PM IST
Women climbed a water tank over the water supply issue; administration officials are at the scene.
टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत के ग्राम थर में शुक्रवार को पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए गांव में बनी पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सुबह से भूखी-प्यासी महिलाएं टंकी पर बैठ गईं और गांव में नियमित पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं के इस कदम से गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि गांव में लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। टंकी केवल शोपीस बनकर रह गई है, जबकि गांव के लोग आज भी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। महिलाओं का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होती और प्रशासन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगी। उनका कहना है कि रोजाना पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को होती है।

घटना की सूचना मिलते ही पलेरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास शुरू किया। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

ये भी पढ़ें- भोजशाला विवाद धार: नमाज स्थल बदलने पर नया विवाद, रहवासियों ने पेश किए पुश्तैनी हक के दावे; अब आगे क्या?

पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षित तरीके से टंकी से नीचे उतरने की अपील की जा रही है तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक महिलाओं का प्रदर्शन जारी था और प्रशासन तथा ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रही थी। पूरे क्षेत्र में इस अनोखे प्रदर्शन की चर्चा बनी हुई है और अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन से यातायात ठप,

31 Jul 2026

जीरा पुलिस ने नाबालिग बच्चे को परिजनों से मिलाया

राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू, कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की संभावना

31 Jul 2026

Barwani News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, 11 घंटे तक चला धरना

31 Jul 2026

Rajasthan: CM भजनलाल ने की PM मोदी की सराहना, बोले- संत रविदास का संदेश घर-घर पहुंचाया

31 Jul 2026
विज्ञापन

Chhattisgarh News: लगातार बारिश से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, जरूरत पड़ने पर छोड़ेंगे 20 हजार क्यूसेक पानी

31 Jul 2026

Baran News: वृद्धा के सिर पर जानलेवा हमला, आधा किलो चांदी के कड़े और सोने का ताबीज लूटकर फरार हुआ बदमाश

31 Jul 2026
विज्ञापन

Ujjain: भांग के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड-चंद्रमा, बेलपत्र और डमरू के साथ खुला तीसरा नेत्र

31 Jul 2026

शुक्लागंज: करोड़ों की लागत से लगे स्ट्रीट पोल जर्जर, बत्ती भी नहीं जल रही

31 Jul 2026

जाल बिछाकर ठगी करने वाला पीडीडीयू नगर में गिरफ्तार, VIDEO

31 Jul 2026

25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार, आठ माह से चल रहा था फरार; VIDEO

31 Jul 2026

जमीन विवाद में सड़क पर उतरे किसान, बांस-बल्ली बांध चार घंटे तक लगाया जाम, VIDEO

31 Jul 2026

मां विंध्यवासिनी परिसर में भिड़े पंडा, VIDEO

31 Jul 2026

अंबेडकरनगर: सगी बहनों के धर्मांतरण और शरण देने वाले आरोपी का मकान ध्वस्त

31 Jul 2026

Haridwar: कावड़ यात्रा की पहली रात धर्मनगरी में उमड़ी भोले के भक्तों भारी भीड़

30 Jul 2026

7.06 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण, डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

30 Jul 2026

VIDEO गंगा एक्सप्रेसवे पर सपा नेताओं से मिले अखिलेश यादव बूथ मजबूत करने के दिए निर्देश

30 Jul 2026

कानपुर: कोयला लदी डीसीएम में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

30 Jul 2026

Meerut: घर पर बिना बताए हरिद्वार गए दसवीं के छह छात्र, पुलिस ने किए बरामद

30 Jul 2026

Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित

30 Jul 2026

Meerut: कांवड़ शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना

30 Jul 2026

Meerut: हापुड़ अड्डे पर लगा भीषण जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन, हलकान हुए लोग

30 Jul 2026

नोएडा के आर्य नगर मार्केट में व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें, चोरी और जलभराव से व्यापार ठप

30 Jul 2026

सावन माह के पहले दिन बिठूर के पत्थर घाट स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

30 Jul 2026

कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट पर गिर रहा नाले का पानी, श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़

30 Jul 2026

कानपुर: बिठूर घाट पर टूटे पड़े महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष, सावन में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

30 Jul 2026

कानपुर: पांडु नगर में फूटा पानी का फव्वारा, सड़क बनी तालाब

30 Jul 2026

अखिलेश ने पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा

30 Jul 2026

Indore News: इंदौर में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा, कांग्रेस अध्यक्ष को थाने बुलाने पर गरमाया माहौल

30 Jul 2026

सपा की महिला जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल लगाया आरोप, VIDEO

30 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed