Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Max Smart Super Speciality Hospital, Saket, launched robotic heart surgery OPD services in Karnal.
{"_id":"6a6c65b445d83fb00002a49d","slug":"video-max-smart-super-speciality-hospital-saket-launched-robotic-heart-surgery-opd-services-in-karnal-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने करनाल में रोबोटिक हार्ट सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने करनाल में रोबोटिक हार्ट सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की
मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत्त ने आज करनाल स्थित आशीर्वाद एडवांस्ड हार्ट लंग एंड क्रिटिकल केयर सेंटर में अपनी रोबोटिक हार्ट सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी) विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. आदित्य कुमार सिंह तथा आशीर्वाद एडवांस्ड हार्ट लंग एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, करनाल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अभिषेक गुप्ता, उपस्थित रहे।
डॉ. आदित्य कुमार सिंह हर महीने के दूसरे एवं चौथे सोमवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आशीर्वाद एडवांस्ड हार्ट लंग एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, करनाल में मरीजों को प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो अप परामर्श उपलब्ध कराएंगे।
इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी) विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने कहा, "हार्ट डिजीज के उपचार के क्षेत्र में हाल
के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक तकनीक से की जाने वाली हार्ट सर्जरी ने मरीजों के उपचार के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। इन आधुनिक तकनीकों की मदद से कम ब्लड लॉस होता है, रिकवरी तेजी से होती है, अस्पताल में कम समय तक भर्ती रहना पड़ता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सर्जरी के बाद मरीज बेहतर गुणवत्ता वाला जीवन जी पाते हैं। एडवांस्ड इमेजिंग, बेहतर सर्जिकल तकनीकों और व्यापक पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल ने कॉम्प्लेक्स हार्ट सर्जरी को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रभावी बना दिया है। आज कई मरीज कम समय में अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकते हैं और उन्हें लंबे समय तक बेहतर परिणाम भी प्राप्त होते हैं।"
डॉ. आदित्य ने आगे कहा, "सांस फूलना, दिल की धड़कन का तेज या अनियमित महसूस होना, चलने पर जल्दी थकान होना, सीने में असहजता या व्यायाम करने की क्षमता में कमी जैसे शुरुआती लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार न कराने से हृदय का आकार बढ़ सकता है, सांस लेने में तकलीफ बढ़ सकती है और अंततः हार्ट फेलियर जैसी गंभीर स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए समय पर जांच और उचित उपचार ही गंभीर कॉम्प्लीकेशन्स से बचाव तथा लंबे समय तक हृदय को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी उपाय है।"
नई शुरू की गई यह ओपीडी एडवांस्ड हार्ट ट्रीटमेंट के लिए विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेगी, जिसमें विशेष रूप से रोबोटिक हार्ट सर्जरी पर फोकस रहेगा। अत्याधुनिक दा विंची (da Vinci) रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम की सहायता से सर्जन पसलियों के बीच छोटे-छोटे चीरे लगाकर कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग (सीएबीजी) और हार्ट वाल्व रिपेयर जैसी कॉम्प्लेक्स सर्जरी कर सकते हैं।
पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी के विपरीत, इस मिनिमली इनवेसिव तकनीक में छाती की हड्डी (स्टर्नम) को काटने की आवश्यकता नहीं होती। इसके परिणामस्वरूप मरीजों को कम शारीरिक आघात, ऑपरेशन के बाद कम दर्द, तेजी से रिकवरी, अस्पताल में कम समय तक भर्ती रहने की आवश्यकता तथा सामान्य जीवन में शीघ्र वापसी जैसे महत्वपूर्ण लाभमिलते हैं।
रोबोटिक हार्ट सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत का उद्देश्य करनाल एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों तक एडवांस्ड हार्ट ट्रीटमेंट और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाना है। यह पहल क्षेत्र के लोगों तक विश्वस्तरीय कार्डियक केयर पहुंचाने और उनके स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में अस्पताल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।