फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Respecting women is the collective responsibility of all: Renu Bala.

महिलाओं का सम्मान सभी की सामूहिक जिम्मेदारी। : रेणु बाला

Fri, 31 Jul 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 31 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Respecting women is the collective responsibility of all: Renu Bala.
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का स्वागत करती मेयर रेनू बाला गुप्ता। स्वयं
करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने चौधरी कॉलोनी स्थित अपने निवास पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का अभिनंदन किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान, परिवार सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि समाज में महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed