फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Construction in three illegal colonies demolished.

Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर में निर्माण किया ध्वस्त

Fri, 31 Jul 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 31 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Construction in three illegal colonies demolished.
गांव छपरा खेड़ा में जेसीबी से अवैध निर्माण गिराता चालक। डीटीपी
करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जगह अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 9.75 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी, सड़कों, डीपीसी और अन्य निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई में कई स्थानों पर निर्माण कार्य रुकवाते हुए संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए गए।
विज्ञापन

डीटीपी गौतम ने बताया कि पहली कार्रवाई गांव छपरा खेड़ा क्षेत्र में की गई, जहां बिना अनुमति कॉलोनी काटी जा रही थी। यहां सड़क नेटवर्क और प्लॉटिंग के प्रारंभिक निर्माण को तोड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में जुंडला गांव में हुई, यहां 6 एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पाई गई, जहां सड़कों को उखाड़ा गया और निर्माण कार्य रुकवाया गया। तीसरे मामले में भी घोघड़ीपुर फाटक के पास करीब 1 एकड़ क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाते हुए ढांचे ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

प्लॉट खरीदने से पहले जांच लें वैधता
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों और निर्माण पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। विभाग ने आमजन को आगाह किया है कि बिना अनुमति विकसित कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले उनकी वैधता अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed