{"_id":"6a6c5df5fcaac2559c014b4f","slug":"video-tribute-meeting-was-held-in-gubhana-badli-on-the-death-anniversary-of-martyr-udham-singh-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर गुभाना में श्रद्धांजलि सभा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर गुभाना में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
गांव गुभाना स्थित लोकहित पुस्तकालय में लोकहित समिति के तत्वावधान में अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकहित समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड का प्रतिशोध लेने के लिए लंदन में जाकर माइकल ओ'ड्वायर की हत्या करने वाले सरदार ऊधम सिंह अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जय भगवान प्रधान, पहलवान रामकुमार, सतबीर सिंह, सुदेश कौशिक, दीपक कौशिक सहित लोकहित समिति के सदस्य एवं अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।