{"_id":"6a6c8d8017f051555c04fffc","slug":"video-in-bahadurgarh-former-councilor-jasveer-saini-demanded-action-against-illegally-modified-led-lights-on-vehicles-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: गाड़ियों पर अवैध मॉडिफाइड एलईडी लाइटों पर कार्रवाई की मांग, पूर्व पार्षद जसवीर सैनी बोले- बिना अनुमति लाइट लगाने वालों के हों चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: गाड़ियों पर अवैध मॉडिफाइड एलईडी लाइटों पर कार्रवाई की मांग, पूर्व पार्षद जसवीर सैनी बोले- बिना अनुमति लाइट लगाने वालों के हों चालान
बहादुरगढ़। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसवीर सैनी ने शहर में वाहनों पर अवैध रूप से लगाई जा रही मॉडिफाइड एलईडी लाइटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है।
भाजपा नेता जसवीर सैनी ने कहा कि शहर में कुछ लोग अपनी गाड़ियों पर तेज रोशनी वाली मॉडिफाइड एलईडी लाइटें लगाकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इस प्रकार की लाइटें केवल उन्हीं विभागों और अधिकारियों के वाहनों पर लगाई जा सकती हैं, जिन्हें नियमानुसार अनुमति प्राप्त है। आम नागरिक या अन्य व्यक्ति द्वारा इनका उपयोग गैरकानूनी है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान करने की मांग की। सैनी ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी व्यक्ति को पद या प्रभाव के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए।
सैनी ने लोगों से भी अपील की कि यदि कोई वाहन अवैध मॉडिफाइड एलईडी लाइट का इस्तेमाल करता दिखाई दे तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने से सड़क सुरक्षा और अनुशासन दोनों मजबूत होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।