Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar Rural Police BUSTS Illegal Arms Smuggling Network; Five Pistols and 4 Cartridges Recovered
{"_id":"69d0e0b60ac5940a58029595","slug":"video-jalandhar-rural-police-busts-illegal-arms-smuggling-network-five-pistols-and-4-cartridges-recovered-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर ग्रामीण पुलिस ने किया अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच पिस्टल और 4 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने किया अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच पिस्टल और 4 कारतूस बरामद
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विरक, पीपीएस के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए। यह ऑपरेशन एसपी (जांच) विनीत एहलावत, आईपीएस और डीएसपी (डिटेक्टिव) इंदरजीत सिंह, पीपीएस की निगरानी में, तथा सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली की अहम सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। 3 अप्रैल को थाना पतारा क्षेत्र में लगाए गए नाके के दौरान एक बिना नंबर की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान सूरज कुमार उर्फ लाडी (निवासी गांव शेखेवाल, थाना शाहकोट, जिला जालंधर) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से
3 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, दो देसी पिस्तौल 2 जिंदा कारतूस कुल 05 पिस्टल और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए। वहीं एक काली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नंबर) भी बरामद की। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने साथी दविंदरपाल सिंह उर्फ दीपु और अन्य गैंग सदस्यों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र से सस्ते दामों पर अवैध हथियार लाकर जालंधर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। इस संबंध में थाना पतारा में मामला मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है ताकि पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। फरार सह-आरोपी दीपु और अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसएसपी विरक ने बताया कि आरोपी की आगे-पीछे की कड़ियों की गहन जांच की जा रही है और अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गौरतलब है कि मुख्य आरोपी सूरज कुमार उर्फ लाडी पर पहले भी मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं, जबकि उसके साथी दीपु पर हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।