{"_id":"6ad0c57da2f2edac4e051138","slug":"firing-at-an-nris-house-in-moga-moga-news-c-371-1-mog1001-103279-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मोगा में एनआरआई के घर पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मोगा में एनआरआई के घर पर फायरिंग
Thu, 15 Oct 2026 05:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। जिले के गांव बुद सिंह वाला में एक एनआरआई के घर के गेट पर फायरिंग की घटना सामने आई है। स्कॉर्पियो सवार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
पुलिस को वीरवार दोपहर हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से इस घटना की सूचना मिली थी। थाना बाघापुराना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी बाघापुराना जसविंदर सिंह खैरा ने बताया कि गांव बुद सिंह वाला निवासी रणधीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि रणधीर सिंह के साले का बेटा गुरप्रीत सिंह गोपी इस वारदात में शामिल है। गुरप्रीत सिंह गोपी गांव कोटला राय सिंह वाला का निवासी है। वह स्कॉर्पियो गाड़ी में आया और फायरिंग कर भाग निकला। डीएसपी खैरा ने बताया कि दोनों परिवारों के कुछ सदस्य विदेश में रहते हैं। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसी आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस परिवार के बयान दर्ज करेगी। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।