{"_id":"69d0e52ba94f42e59d03aec8","slug":"video-nainital-is-packed-with-tourists-this-weekend-with-vehicles-stopped-on-the-outskirts-as-parking-is-full-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर नैनीताल पर्यटकों से पैक, पार्किंग फुल होने पर बाहरी क्षेत्रों में रोके गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर नैनीताल पर्यटकों से पैक, पार्किंग फुल होने पर बाहरी क्षेत्रों में रोके गए वाहन
गायत्री जोशी
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:47 PM IST
मैदानी इलाकों में बढ़ते पारे से निजात पाने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। इस सप्ताहांत की शुरुआत होते ही नैनीताल पर्यटकों से पूरी तरह पैक नजर आई। शनिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों से सैलानियों की भारी आमद दर्ज की गई। पर्यटकों की इस भारी भीड़ के कारण सुबह 10 बजे तक शहर की सभी छोटी-बड़ी पार्किंग फुल हो गईं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को रूसी बाईपास और नारायण नगर जैसे बाहरी क्षेत्रों में ही वाहनों को रोकना पड़ा, जहां से शटल सेवा के जरिए पर्यटकों को मुख्य शहर तक भेजा जा रहा है। मॉल रोड और मल्लीताल की आंतरिक सड़कों पर दिन भर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा केवल उन्हीं पर्यटकों को निजी वाहनों के साथ प्रवेश दिया जा रहा है, जिनके पास होटल की कन्फर्म बुकिंग और पार्किंग उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।