{"_id":"69d142d94cdcd527fc09c947","slug":"video-moksha-arora-of-faridabad-will-participate-in-league-going-on-in-gurugram-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: 11 वर्षीय मोक्षा अरोड़ा ने टेबल टेनिस में जीता रजत पदक, अब लीग के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: 11 वर्षीय मोक्षा अरोड़ा ने टेबल टेनिस में जीता रजत पदक, अब लीग के लिए तैयार
फरीदाबाद: गुजरात के गांधीधाम में संपन्न हुई कैडेट एंड सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में खेलते हुए फरीदाबाद की मोक्षा अरोड़ा ने रजत पदक हासिल किया था। अब वह आईपीएल के तर्ज पर गुरुग्राम में शुरू हुई नेशनल लेवल लीग के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि गुजरात में मोक्षा ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर 11 में खेलते हुए यह कामयाबी हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने लीग चरण के मुकाबलों को बेहद आसानी से जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
क्वार्टर फाइनल में उन्होंने एरी देबनाथ को बेहद आसानी से 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। सेमीफाइनल में मोक्षा ने महाराष्ट्र की आद्या को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी पाई। हालांकि, फाइनल में उनका दिन नहीं रहा और वह शुरुआत से ही थोड़ा सा दबाव में दिखीं। यही कारण रहा कि उन्हें 3-1 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मोक्षा के कोच सौरभ शर्मा ने बताया कि मोक्षा रजत पदक जीतकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वह महज 11 वर्ष की हैं, पर यह उनका पहला पदक नहीं है। इससे पहले भी इसी प्रतियोगिता में वह राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी हैं और अन्य प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पदक अपने नाम कर चुकी हैं। कोच ने बताया कि वह रोजाना चार घंटे जमकर टेबल-टेनिस का अभ्यास करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।