{"_id":"69d0f0ac16a644b4cb0c90d7","slug":"video-bjp-state-executive-committee-meeting-will-be-held-in-mandi-on-april-6-and-7-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिंदल बोले- 6 और 7 अप्रैल को मंडी में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, आगामी चुनावों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदल बोले- 6 और 7 अप्रैल को मंडी में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, आगामी चुनावों पर होगी चर्चा
हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 6 और 7 अप्रैल को मंडी शहर के साथ लगते रानी बाईं स्थित प्रिस्टिन गार्डन में आयोजित की जाएगी। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में पदाधिकारियों की बैठक, मीडिया विभाग और विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। पदाधिकारियों की बैठक में सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने बताया कि संगठन की ओर से पूर्व में किए गए कार्यों और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिन चुनौतियों का सामना करते हुए दुनिया के सामने एक नई ताकत बनकर उभर रहा है, उस संदर्भ में राष्ट्रीय परिपेक्ष को लेकर एक प्रस्ताव प्रस्तुत करके उस पर चर्चा करने के बाद उसे पारित किया जाएगा। डाॅ. राजीव बिंदल ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी एक प्रस्ताव पारित करके आगामी आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा आगामी पंचायत चुनावों के साथ ही अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसी जाएगी ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फैंक कर भाजपा की सरकार की सरकार बनाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।