Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Government strict on gas supply in Pathankot, black marketing will be curbed
{"_id":"69d0a320b4f788ad410564b8","slug":"video-government-strict-on-gas-supply-in-pathankot-black-marketing-will-be-curbed-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में गैस सप्लाई पर सरकार सख्त, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में गैस सप्लाई पर सरकार सख्त, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम
पेट्रोलियम उत्पादों की मौजूदा स्थिति को लेकर पठानकोट जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मलिकपुर जिला प्रशासनिक परिसर में गैस एजेंसी मालिकों और पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। इसमें पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, डीसी डॉ. पल्लवी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य फोकस आम लोगों के लिए गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करना और कालाबाजारी या जमाखोरी पर रोक लगाना रहा। मंत्री ने साफ कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और करीब डेढ़ महीने का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में लोगों को घबराने या अतिरिक्त सिलिंडर जमा करने की जरूरत नहीं है।
मंत्री ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी हालत में गैस की किल्लत पैदा न होने दी जाए। ऊंचे दाम पर बिक्री, सप्लाई में जानबूझकर देरी या किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी।
बैठक में सीमावर्ती इलाकों में ट्रैफिक जाम के चलते सप्लाई प्रभावित होने का मुद्दा भी उठा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि समस्या जल्द सुलझा ली जाएगी और इन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही होम डिलीवरी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि लोगों को सुविधा मिले और भीड़भाड़ कम हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।