सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Hailstorm blankets desert dunes in white, sudden weather shift cripples farmers

जैसलमेर में मौसम का कहर: ओलों की सफेद चादर से ढंकी धोरों की धरती, अचानक बदले मौसम ने तोड़ी किसानों की कमर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 08:11 PM IST
Jaisalmer News: Hailstorm blankets desert dunes in white, sudden weather shift cripples farmers
जिले में दिनभर तपती धूप और गर्म हवाओं के बाद शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान काले घने बादलों से घिर गया। रेतीले धोरों के लिए प्रसिद्ध इस इलाके में कुछ ही पलों में ऐसा दृश्य बना मानो किसी पहाड़ी प्रदेश में बर्फबारी हो रही हो।

शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ अचानक भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक लगातार गिरे ओलों ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढंक दिया। जहां आमतौर पर तपती रेत नजर आती है, वहां ओलों की मोटी परत जम गई। यह नजारा देखने में बेहद खूबसूरत था और कई लोगों ने इसे रेगिस्तान में कश्मीर जैसा बताया।

लेकिन यह प्राकृतिक दृश्य देखने में जितना आकर्षक दिख रहा था, इसका उतना ही दर्दनाक असर किसानों पर पड़ा। नाचना और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेती को भारी नुकसान पहुंचाया है। विशेष रूप से जीरा और इसबगोल जैसी नकदी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: Bhilwara News: सिंगोली चारभुजा में हुआ अफीम खरीद का आगाज, अब एकमुश्त होगा भुगतान; पहले दिन पहुंचे 192 किसान

किसानों के अनुसार फसलें कटाई के बिल्कुल करीब थीं। कई किसानों ने तो अपनी फसल काटकर खेतों में ही रखी हुई थी लेकिन अचानक आई इस आपदा ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलों की मार और तेज हवाओं के कारण फसलें जमीन पर बिछ गईं और पूरी तरह खराब हो गईं।

इसबगोल की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है क्योंकि यह फसल नमी और ओलों के प्रति बेहद संवेदनशील होती है। ओलों की तेज चोट और लगातार बारिश के कारण इसकी गुणवत्ता पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओलों की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में खेत, सड़कें और घरों के आसपास का इलाका सफेद परत से ढंक गया। कई जगहों पर तो ऐसा लग रहा था मानो बर्फ की चादर बिछ गई हो।

मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए जैसलमेर सहित आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी तेज आंधी, मेघगर्जन और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

इस अचानक बदले मौसम ने एक बार फिर बता दिया कि प्राकृतिक परिस्थितियां कितनी तेजी से बदल सकती हैं। जहां एक ओर लोगों ने इस अनोखे नजारे को कैमरों में कैद किया, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है। अब किसान सरकार और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bilaspur: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

03 Apr 2026

फतेहपुर: मलवां और खागा हाईवे पर दौड़ेगी यूपी 112 की दो नई इनोवा

03 Apr 2026

Kullu: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनीष ठाकुर का ढोल नगाड़े से स्वागत, क्या बोले सुनिए

03 Apr 2026

UP News: मां का इंतजार रह गया अधूरा…मजाक की वजह से बेटे की मौत

03 Apr 2026

वारियर्स सोशल वेलफेयर क्लब का संजय आनंद अध्यक्ष व सुशील महेंद्रू चेयरमैन नियुक्त

03 Apr 2026
विज्ञापन

Kullu: लालचंद प्रार्थी की 110वीं जयंती पर किया हवन पाठ, मंत्री रहते उनके किये कार्यों को गिनाया

03 Apr 2026

औरैया: बरेली में तैनात सिपाही वीरपाल का हार्ट अटैक से निधन; रूपपुर में उमड़ा जनसैलाब, पुलिस ने दी सलामी

03 Apr 2026
विज्ञापन

भारत में तेजी से बढ़ रहा शोध और स्टार्टअप कल्चर, युवाओं की अहम भूमिका: प्रो. अजय के. सूद

03 Apr 2026

सोनीपत में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, चार फैक्ट्रियां चपेट में आई

03 Apr 2026

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला, ISI कनेक्शन उजागर, जांच तेज

हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लगेंगे बड़े उद्योग, बियर की कैन का लगेगा प्लांट

03 Apr 2026

किराना दुकान में चोरी: जांजगीर चांपा से दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा बना हथियार

03 Apr 2026

अयोध्या में गर्मी बढ़ने के साथ चर्म रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा

03 Apr 2026

नारनौल में किसानों का प्रदर्शन, 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग

Gazetted Hanuman Mandir: खास है ये हनुमान मंदिर, यहां लगती हैं नौकरी और प्रमोशन की अर्जियां | Jaisalmer

03 Apr 2026

Ambikapur: अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, चेहरे को पत्थर से कुचला, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल

03 Apr 2026

Bilaspur: बाबा बालकनाथ के दर पर लौटी दिल्ली के मासूम की वाणी, शाहतलाई में आस्था का चमत्कार

03 Apr 2026

सुन्हाणी नलवाड़ी मेला: कबड्डी में राजपुरा ने गेहड़वीं को पटखनी दे जीता खिताब

03 Apr 2026

बाराबंकी में धूमधाम से मनाया गया सपा के राष्ट्रीय सचिव का जन्मदिन

03 Apr 2026

सीएम धामी ने संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बने जुगमंदर हॉल का किया लोकार्पण

03 Apr 2026

दिव्यांशु हत्याकांड, बेटे को याद कर फूट-फूट कर रोने लगे पिता, शोक सभा में पहुंचे राकेश टिकैत

03 Apr 2026

गुड फ्राइडे...सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना करने जुड़े क्रिश्चियन

03 Apr 2026

गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने शिमला बाईपास पर लगाया जाम

03 Apr 2026

Bilaspur: नयना देवी अस्पताल के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर ने जताया सीएम का आभार

03 Apr 2026

VIDEO: भूहर चौकी क्षेत्र में डंपर पलटा, क्रेन की मदद से हटाया गया

03 Apr 2026

अयोध्या में चंपत राय बोले- हम पराधीन रहे, लेकिन पराधीनता कभी स्वीकार नहीं की, लड़ते रहे

03 Apr 2026

Sirmour: नाहन में डॉ. सुरेश शर्मा और डॉ. आशा शर्मा ने प्रार्थी पर पढ़े शोध पत्र

03 Apr 2026

Himachal Pradesh: बजट सत्र समाप्त होने पर क्या बोले सीएम सुक्खू?

03 Apr 2026

Shimla: राजधानी में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल

03 Apr 2026

Kidney Racket: कानपुर किडनी कांड में गिरफ्तार हुए दो ओटी टेक्नीशियन, बड़ा खुलासा!

03 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed