{"_id":"6a1414a3201ee60c560c483f","slug":"kerala-cm-vd-satheesan-on-munambam-land-dispute-says-no-eviction-of-victims-waqf-board-already-register-land-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनंबम भूमि विवाद: 'नहीं होगी बेदखली', केरल के CM सतीशन का एलान; वक्फ बोर्ड पहले ही करा चुका जमीन का पंजीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुनंबम भूमि विवाद: 'नहीं होगी बेदखली', केरल के CM सतीशन का एलान; वक्फ बोर्ड पहले ही करा चुका जमीन का पंजीकरण
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 25 May 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार
केरल राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा मुनंबम की जमीन को वक्फ संपत्ति के रूप में अधिसूचित किए जाने के बाद से केरल की सतीशन सरकार भाजपा के निशाने पर आ गई थी। केरल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को विपक्ष में रहते हुए प्रदर्शनकारियों से किए गए वादे को अब पूरा करना चाहिए। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान सतीशन ने सरकार बनने के बाद 10 मिनट में इस मुद्दे का समाधान करने की बात कही थी।
वीडी सतीशन, केरल के मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने सोमवार को आश्वासन दिया है कि मुनंबम भूमि विवाद से प्रभावित निवासियों को उनकी जगहों से बेदखल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भूमि पर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
मुख्यमंत्री सतीशन ने कहा, "हमने यह फैसला लिया है कि इन पीड़ितों को उनकी जगहों से बेदखल नहीं किया जाएगा। उनकी रक्षा की जाएगी। उन्हें उनकी भूमि मिलेगी। हम अंत तक इसके लिए लड़ेंगे।" उन्होंने कहा कि यह रुख नया नहीं है और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने विपक्ष में रहते हुए भी लगातार इसी रुख को बनाए रखा था।
ये भी पढ़ें: CJP: 'यह राजनीति नहीं, युवाओं की नाराजगी की आवाज', कॉकरोच जनता पार्टी पर BJP की सहयोगी TDP ने क्यों कहा ऐसा?
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड के फैसले पर उठे सवाल
सतीशन ने वक्फ बोर्ड के विवादित भूमि को उम्मीद (UMEED) पोर्टल पर पंजीकृत करने के फैसले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। उन्होंने दावा किया कि बोर्ड की नियुक्तियां पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के कार्यकाल में की गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कदम का उद्देश्य वर्तमान यूडीएफ सरकार को इस मुद्दे को 10 मिनट के भीतर हल करने से रोकना था, जैसा कि उन्होंने पहले वादा किया था।
वक्फ कर रहा संपत्ति पर अपना दावा
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी केरल राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के. एस. हमजा द्वारा यह दोहराने के एक दिन बाद आई है कि मुनंबम की विवादित भूमि वक्फ संपत्ति है और इसे राज्य की अन्य वक्फ संपत्तियों के साथ उम्मीद पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है।
ये भी पढ़ें: किस्तों में बढ़ा रहे दाम: 'जनता की जेब पर लगातार वार', ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी
मुनंबम भूमि विवाद केरल में एक राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा बनकर उभरा है, जिसमें कई निवासी अपनी भूमि की स्वामित्व स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं। भाजपा ने विरोध कर रहे निवासियों को समर्थन दिया है और दावा किया है कि संशोधित वक्फ अधिनियम उनकी चिंताओं को दूर करने में मदद करेगा।

Trending Videos