{"_id":"69d09d41eedf6e2c4709a156","slug":"video-churches-resound-with-special-worship-on-good-friday-in-bareilly-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: गुड फ्राइडे पर विशेष आराधना से गूंजे गिरजाघर, लोगों ने किया बाइबिल पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: गुड फ्राइडे पर विशेष आराधना से गूंजे गिरजाघर, लोगों ने किया बाइबिल पाठ
Mukesh Kumar
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:40 AM IST
Link Copied
बरेली में गुड फ्राइडे पर शहर के शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान प्रभु यीशु के सात वचनों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बाइबिल पाठ और गीत गाए गए। क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा का प्रारंभ पादरी सुनील मसीह ने किया। पादरी प्रमोद नंदा ने बाइबिल का पाठ किया। चर्च क्कायर, नीलिमा बेली, दयानिधि दिल्लू, एंजलीना स्मार्ट, रमनीक मैसी, राजेश लाल, विनय जोसफ ने डॉ. सलिल बलदेव के निर्देशन में गीत गाए गए।
लिली के फूलों, कांटों के ताज और क्रूस पर लाल वस्त्र सजाकर कुमकुम चंद ने चर्च को भावपूर्ण रूप दिया। डॉ. डोनल्ड बी लाल, आरपी राम, डॉ. ईएस चार्ल्स, डॉ. प्रियंका मसीह और दिल्ली से आए अतिथि वक्ता डॉ. विसेंट बेंजामिन ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आलोकनगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में इवेंजलिस्ट राज कुमार सिंह, सिस्टर ललिता सैमुअल, लवीना सैमुअल, मनीषा सिंह, इवेंजलिस्ट सारांश सैमुअल, सिस्टर अंशिका सैमुअल और सीनियर पास्टर रेव्ह. डॉ. विलियम सैमुअल ने अलग-अलग विषयों पर प्रकाश डाला। अराधना का संचालन प्रभारी पुरोहित रेव्ह. विशाल अरपन सैमुअल ने किया। बाइबिल पाठ पास्टर राजू भारती ने किया और सारांश सैमुअल ने चर्च क्वायर के साथ मिलकर स्तुति कराई। इसी तरह शहर के सभी चर्चों में अराधना की गई। सेंट अल्फोंसस महागिरजाघर में पूर्ण शुक्रवार (गुड फ्राईडे) पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। यहां दोपहर तक चली प्रार्थना के बाद ‘क्रूस रास्ता’ (वे ऑफ द क्रॉस) का आयोजन जुलूस के रूप में किया गया। जुलूस में झांकी के तौर पर उस दृश्य को प्रस्तुत किया गया, जब प्रभु यीशु के दुश्मनों ने उन्हें सलीब पर चढ़ा गया था। देर शाम तक प्रभु के दुखभोग का भावपूर्वक पाठ व मनन किया गया। गुड फ्राईडे के पूजन विधि का संचालन धर्माध्यक्ष इग्नेशियस डिसूजा, फादर स्टैनी व अन्य कई पुरोहितों ने संयुक्त रूप से किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।