{"_id":"69d0eec8e4b4fdbf950e366d","slug":"video-minister-aarti-rao-in-jhajjar-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: कांग्रेस सरकार में दक्षिण हरियाणा ने झेली पीड़ा, अब हो रहा विकास: मंत्री आरती राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: कांग्रेस सरकार में दक्षिण हरियाणा ने झेली पीड़ा, अब हो रहा विकास: मंत्री आरती राव
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस के 10 साल के शासन में काफी पीड़ा झेली है और वे अच्छी तरह जानते हैं कि ऐसी सरकार कैसी होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार न तो गूंगी है, न बहरी और न ही अंधी बल्कि यह एक “नॉन स्टॉप विकास” करने वाली सरकार है, जो हर क्षेत्र में काम कर रही है।
वह शनिवार को खातीवास गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी। मंत्री राव नरबीर सिंह के दक्षिण हरियाणा से मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि “कोई और सवाल पूछिए।” इसके अलावा आरती राव ने झज्जर जिले की राजनीतिक स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिले में भारतीय जनता पार्टी का कोई विधायक नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में झज्जर से भाजपा के कई विधायक चुनकर आएंगे, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने खेड़ी खातीवास के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क,पानी और अन्य मूलभूत जरूरतों से जुड़ी कई मांगें मंत्री के सामने रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।