{"_id":"69d0f35c60579004b80c4217","slug":"video-gada-ma-parama-na-ka-tha-yavata-ka-hataya-aarapa-ka-palsa-na-kaya-garafatara-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी के गोंडा में युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंध और पैसों के विवाद के चलते आरोपी ने युवती की गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी अरुण कुमार (निवासी रोहतास, बिहार) को रेलवे स्टेशन गोंडा के पास गिरफ्तार किया गया है।
मामला कोतवाली देहात के भीटी भदवल गांव का है। गांव निवासी अशोक कुमार ने 30 मार्च को अपनी बेटी शीला (25) के लापता होने की सूचना दी थी। 2 अप्रैल को भदवल गांव के पास गन्ने के खेत में युवती का शव मिला। परिजनों ने शीला के रूप में पहचान की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉग स्क्वाड व फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए।
एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी युवती से 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों रील बनाकर साझा करते थे। कई बार मिल भी चुके थे। आरोपी ने युवती को करीब 1.5 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन दिए थे। आरोपी के अनुसार, युवती लगातार पैसों की मांग कर रही थी। उसे शक था कि वह किसी अन्य युवक से भी बात कर रही है। इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या की साजिश रची।
29 मार्च को आरोपी ने युवती को भदावल के पास गन्ने के खेत में बुलाया। वहां रील बनाने का झांसा देकर उसके हाथ बांध दिए और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चाकू को च्यवन मुनि आश्रम के पास झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।